परवाणू में मतदाता जागरुकता शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। कसौली के उपमंडलाधिकारी एवं रजिस्ट्रेशन निर्वाचन अधिकारी नारायण चौहान के निर्देश पर केपको इंटरनेशनल कंपनी सेक्टर-3 में मतदाता जागरुकता शिविर हुआ। शिविर में नोडल अधिकारी केसी पुंडीर ने बताया कि 18 वर्ष या अधिक आयु के लोग फार्म-6 भरकर क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन भी मतदान सूची में नाम दर्ज करवाए जा सकते हैं।
इसके बाद कंपनी के 461 कामगारों ने लोकतंत्र के महापर्व में अपने कर्तव्य को ठीक से निभाने की संकल्प लिया। इस अवसर पर कंपनी के जीएम संजीव अब्रोल, एचआर अरविंद कुमार, विनोद शर्मा और अनिता सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।