फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कोरम पूरा न होने से कंडाघाट नपं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव टला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थित चार पार्षद ही बैठक में पहुंचे, अब 28 जुलाई को होगा फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। नगर पंचायत कंडाघाट में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिया गया। उपायुक्त सोलन द्वारा नामित एसडीएम कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय मिनी सचिवालय के सभागार में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जानी थी।
निर्धारित समय पर केवल चार पार्षद ही बैठक में पहुंचे, जबकि प्रथम बैठक के लिए कम से कम पांच पार्षदों की उपस्थिति आवश्यक थी। कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव प्रक्रिया स्थगित कर दी गई और अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चुनाव 28 जुलाई को कराया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित बैठक में उपस्थित चारों पार्षद भाजपा समर्थित थे। कांग्रेस के दो पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे, जबकि एक अन्य पार्षद सरकारी नौकरी के लिए चयनित होने के कारण अनुपस्थित रहे। ऐसे में उनके मताधिकार को सुरक्षित माना जा रहा है। इसके अलावा सोलन के विधायक एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल का मत भी चुनाव में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चुनाव के समय भाजपा के पांच और कांग्रेस के दो पार्षद निर्वाचित हुए थे, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। हालांकि पहली बैठक स्थगित होने के बाद राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब 28 जुलाई को होने वाले चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं, जहां दोनों दल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाने के लिए पूरी रणनीति के साथ उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें