फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: जिले में छह माह में 90 वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 28 ने गंवाईं जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ओवरस्पीड और नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्ती
विज्ञापन

100 से अधिक घायल, सपरून में फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग फिर उठी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में बढ़ रहीं सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। प्रशासन के अनुसार पिछले छह माह में जिले में 90 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 28 लोगों की मौत हुई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। बढ़ते हादसों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन कराने का निर्णय लिया है।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने करीब दो सप्ताह पहले आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में सपरून बाईपास पर फुटओवर ब्रिज का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। अधिकारियों को बताया गया कि सड़क के बीच लगी रेलिंग के कारण लोगों को सड़क पार करने के लिए करीब 100 मीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। समय बचाने के लिए कई लोग रेलिंग के नीचे से होकर सड़क पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है।
विज्ञापन

सपरून में फुटओवर ब्रिज बनाने की मांग तेज
नगर निगम सोलन के वार्ड-14 के पूर्व उपमहापौर एवं पार्षद राजीव कुमार कौड़ा ने सपरून में फुटओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि यहां चंडीगढ़, सुबाथू, धर्मपुर और शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए बस स्टॉप है। सड़क के बीच लगी रेलिंग के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और विशेषकर गर्भवती महिलाओं को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से लोगों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए जल्द फुटओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें