फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलोगडा सोसायटी चुनाव : सात पदों पर 17 उम्मीदवार, चुनावी चिह्न आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
21 अक्तूबर को 1566 अंशधारक करेंगे अपने मत का प्रयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। खलोगडा सोसायटी कुमारहट्टी के निदेशक मंडल के चुनाव के लिए मंगलवार को चुनावी चिह्न आवंटित कर दिए गए। सात पदों के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 21 अक्तूबर को 1566 अंशधारक अपने मत का प्रयोग करेंगे। चुनाव पर्यवेक्षक राकेश कुमार ने बताया कि सात पदों पर अब 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्हें चुनावी चिह्न दे दिए गए हैं। जोन तीन खाली कुमारहट्टी में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, जोन चार बडोग में चार उम्मीदवारों के बीच टक्कर होगी। जोन एक कोरो, जोन दो खील जासली, जोन पांच सुल्तानपुर, जोन छह कटल कठार और जोन सात रीहूं में सीधा मुकाबला होगा। उम्मीदवार अब सात दिन तक प्रचार कर सकेंगे। सोसायटी का कार्य क्षेत्र छह पंचायतों में फैला है। इनमें चेवा, बडोग, अन्हेच, बोहली, कोरो कैंथडी और सुल्तानपुर शामिल हैं।
जोन एक कोरो में जय किशन का चिह्न कुर्सी और ओम प्रकाश का चिह्न खाट होगा। जोन दो खील जासली में पूर्ण सिंह का चिह्न कार और राजकुमार का चिह्न ताला चाबी है। जोन पांच सुल्तानपुर में दया राम का चिह्न डमरू और सुरेंद्र ठाकुर का चिह्न गुलाब का फूल है। जोन छह कटल कठार में बलवंत सिंह का चिह्न कार्यालय थैला और जिया लाल का चिह्न कलम व दवात है। जोन सात रीहूं में मोहन लाल का चिह्न स्कूटर और संदीप कुमार का चिह्न टीवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन तीन खाली कुमारहट्टी में बलवीर वर्मा का चिह्न प्याला प्लेट, दलीप सिंह का चिह्न हैंडपंप और राजकुमार का चिह्न खुली किताब है। इस जोन में त्रिकोणीय मुकाबला होगा। जोन चार बडोग में धर्मपाल का चिह्न पत्र पेटी, गुरुदेव सिंह का चिह्न कलम, अनूप पराशर का चिह्न रेडियो और प्रदीप ठाकुर का चिह्न मेज है। इस जोन में चार उम्मीदवारों के बीच चुनावी टक्कर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें