फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बिना परिमट के चल रहीं आठ बसें सीज

Wed, 21 Feb 2024 05:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
बद्दी में सीज की गई स्कूल बस। सेवाद
विज्ञापन
27 स्कूल बसों के किए गए चालान, चार अन्य वाहन भी किए सीज
विज्ञापन

आरटीओ ने स्कूली बसों को लेकर चलाया विशेष जांच अभियान

उपायुक्त मनमोहन शर्मा के आदेशों के बाद स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। आरटीओ ने अवैध रूप से चल रही 27 स्कूल बसों के चालान किए जबकि बिना परमिट के चल रही आठ बसों को जब्त कर लिया। इसके अलावा चार अन्य वाहनों को भी सीज किया है। विभाग की इस कार्रवाई से स्कूल बस संचालकों को हड़कंप मंच गया। विभाग भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगा।
उपायुक्त मनमोहन शर्मा के निर्देश पर आरटीओ नालागढ़ ने बद्दी व नालागढ़ क्षेत्र में नाकेबंदी लगा कर स्कूली बसों का निरीक्षण किया। बीबीएन के स्कूलों में 230 बसें हैं। आरटीओ मदन शर्मा ने नालागढ़ व बद्दी में नाकेबंदी कर 70 बसों की जांच की। जिसमें औपचारिकताएं पूरी न करने वाली 27 बसों के चालान किए और बिना परमिट के चल रही आठ बसों को सीज कर दिया है। इसके अलावा आरटीओ की टीम ने तीन ऑटो व एक मैक्सी कैब भी अवैध संचालन पर सीज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ मदन चौहान ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर उन्होंने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल के साथ चैकिंग की। जिसमें पाया गया कि सरकार के आदेश के बावजूद कई स्कूल बिना औपचारिकताओं के ही बसों का संचालन कर रहे हैं। जबकि यह बसें स्कूली बच्चों को लाने व छोड़ने का कार्य करती हैं। विभाग की ओर से इस रुटीन में चेकिंग होती है लेकिन उपायुक्त के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया है। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें