परवाणू में मोबाइल एक्सेसरीज की दुकान में लगी आग
- फोटो : संवाद
सोलन जिले के परवाणू के सेक्टर एक में रेहड़ी मार्किट स्थित युवराज कम्युनिकेशन मोबाइल एक्सेसरीज और होम थियेटर की दुकान में आग लगने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान के मालिक सुखविंदर सिंह ने बताया की बुधवार सुबह अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग पूरी दुकान में भड़क गई। इसके बाद अन्य दुकानदारों ने पानी फेंककर बड़ी मुश्किल से आग को बुझाया। इस दौरान दुकान में रखी मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में परवाणू पुलिस को भी सूचित किया गया है।