फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़लाघाट एसएमसी की बैठक में गरमाया खाली पदों का मुद्दा

Sat, 07 May 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दाड़लाघाट सोलन
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट की एसएमसी की बैठक में स्कूल में रिक्त पडे़ पदों का मुद्दा छाया रहा। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दाड़लाघाट की एसएमसी की बैठक में स्कूल में रिक्त पडे़ पदों का मुद्दा छाया रहा। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की। बैठक में प्रधानाचार्य श्याम सिंह ने विद्यालय में पेश आ रही दिक्कतों से अवगत करवाया।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित स्नातक (विज्ञान), कला अध्यापक और प्रधानाचार्य के पद रिक्त पड़े हैं जिस कारण गणित जैसे विषय को पढ़ाने में दिक्कतें आ रही हैं। अभिभावकों ने भी स्नातक विज्ञान और कला अध्यापकों के पद भरने हेतु प्रस्ताव रखे तथा कहा कि यह प्रस्ताव शीघ्रातिशीघ्र शिक्षा विभाग को भेजे जाएं ताकि सत्र के प्रारंभ से ही छात्रों की पढ़ाई का अधिक नुकसान न हो।

बैठक में प्रस्ताव पारित कर विद्यालय में पानी की आपूर्ति सही करने की मांग की गई। कहा गया कि पानी की कमी से दोपहर के भोजन की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है, साथ ही शौचालयों की सफाई भी सुचारु रूप से नहीं हो रही। इस बारे जलापूर्ति विभाग से एक अतिरिक्त कनेक्शन लेने हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए। इसके बाद समिति ने दोनों प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर संबंधित विभागों को भेजे दिए। इस अवसर पर समिति प्रधान राजेश गुप्ता सदस्य प्रेम लाल, कैशव वशिष्ट, पंचायत समिति के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर और स्कूल के सभी अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें