फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धर्मपुर और नालागढ़ में डायलिसिस सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हंस कंपनी ने मशीन की स्थापित
विज्ञापन

24 घंटे मिलेगा फायदा, नहीं भागना होगा इधर-उधर
धर्मपुर में पहले चरण में तीन बेड पर होंगे किडनी रोगियों के डायलिसिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के क्षय रोग अस्पताल और नालागढ़ में किडनी मरीजों को डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। इससे मरीजों को अब जिले के अस्पताल समेत बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
हंस कंपनी की ओर से मरीजों को यह लाभ दिया है। 24 घंटे तक मरीजों को फायदा मिलेगा। धर्मपुर में क्षय रोग अस्पताल के भवन में डायलिसिस कक्ष बनाया है। किडनी के मरीजों के यहां पर डायलिसिस होने शुरू हो गए हैं। ऐसे मेें किडनी मरीजों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। खास बात यह है कि यूनिट में डायलिसिस के लिए आधुनिक मशीनों को लगाया है। धर्मपुर में पहले चरण में तीन बेड पर डायलिसिस किए जाएंगे। इसके बाद मरीजों की संख्या को देखते हुए बेड को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि प्रदेश में किडनी मरीजों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सरकार की ओर से अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। सोलन जिले में क्षेत्रीय अस्पताल में आठ बेड पर हंस फाउंडेशन मरीजों के डायलिसिस कर रही है। यह सुविधा काफी समय से लोगों को दी जा रही है। अब धर्मपुर में भी कंपनी ने किडनी मरीजों के लिए यूनिट खोल दिया है। इसके लिए बाकायदा अलग से अस्पताल में स्टाफ भी तैनात किया है।
विज्ञापन

किडनी मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। धर्मपुर और नालागढ़ में भी डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है। दोनों ही अस्पतालों में डायलिसिस शुरू हो गए हैं।
-डॉ. राजन उप्पल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें