फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: धामी के भूपिंदर पहलवान ने जीता बड़ी माली का खिताब

Sat, 26 Sep 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुनिहार के गंभर पुल में लखदाता मेले के दौरान आयोजित दंगल प्रतियोगिता में विजेता पहलवान को सम्मा
विज्ञापन
गंभर पुल में लखदाता मेले का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। गंभर पुल नालागढ़ रोड में लखदाता मेले एवं विशाल दंगल का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी क्षेत्र में आयोजित मेले में क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। दंगल में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव पेंच दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। दंगल की बड़ी माली का खिताब धामी के पहलवान भूपिंदर ने जीता। उन्होंने बिलासपुर के बलबीर पहलवान को हराया। दोनों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने जमकर आनंद लिया। दर्शकों ने तालियों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान तृप्ता उपप्रधान हेमराज पाल और बीडीसी सदस्य निर्मला चंदेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता पहलवानों को बधाई दी। साथ ही मेला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मेला कमेटी के प्रधान जगदीश, उपप्रधान जय पाल, सदस्य राजिंदर ठाकुर, वीर सिंह और अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने कहा कि पारंपरिक मेले और दंगल हमारी संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेला कमेटी ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों और क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें