फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्राथमिक शिक्षकों को टीएलएम व आधारभूत साक्षरता का दिया प्रशिक्षण

Sat, 26 Sep 2026 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
धुन्दन में प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान गतिविधियों में भाग लेते प्राथमिक शिक्षक। (शिक्षक)
विज्ञापन
धुंदन में निपुण आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। जिला सोलन के शिक्षा खंड धुंदन के बीआरसी परिसर में तीन दिवसीय निपुण आधारित आधारभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) क्षमता निर्माण और शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का शुभारंभ खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बृजलाल पंवर ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से पूरे हिमाचल प्रदेश में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम सामग्री, निपुण लक्ष्यों और निपुण आधारित कक्षा संचालन के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से आयोजित किया जा रहा है और शिक्षक भी इसमें रुचि के साथ भाग ले रहे हैं। बच्चों में आधारभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करने में इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में प्रथम संस्था से दीपिका शर्मा और योगिता मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित हैं। उनके द्वारा विभिन्न गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का प्रथम चरण 25 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 40 प्राथमिक शिक्षक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें