फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अधूरी रिपोर्ट भेजने पर स्कूल प्रबंधन को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)। सुबाथू क्षेत्र के स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अधूरी रिपोर्ट भेजने पर शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाई है। साथ ही दो दिन के भीतर दोबारा रिपोर्ट भेजने के लिए कहा है।
क्षेत्र के सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अभी तक आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में अभी तक शिक्षा विभाग ने उस पर नियमों के तहत कार्रवाई नहीं की है। अभिभावकों के अनुसार स्कूल में ऐसी घटना होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल में 4:00 बजे के बाद बिना सीसीटीवी कैमरे वाले कमरे में महिला अध्यापक के बिना योग सिखाने की घटना शर्मसार करने वाली है।
उपनिदेशक शिक्षा जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन की अधूरी रिपोर्ट के चलते उन्हें दोबारा स्कूल आना पड़ा। उन्होंने बिना हस्ताक्षर अधूरी रिपोर्ट दे दी थी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए दो दिन में दोबारा रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी शिक्षक को अंतरिम जमानत मिल गई है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें