फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ताओं के प्रमोशन नियमों में संशोधन करे सरकार

Sat, 24 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
बैठक में भाग लेते प्रवक्ता संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने शिक्षा विभाग से लंबित पड़ी मांगों को 30 सितंबर से पहले माने का अल्टीमेटम दिया है। चेताया कि इस अवधि के भीतर मांगें नहीं मानी तो संघ 7 अक्तूबर को शिक्षा निदेशालय में धरना प्रदर्शन करके उच्च शिक्षा निदेशक का घेराव करेंगे। बैठक सोलन स्कूल में हुई। संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मुख्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका है। इसमें संख्या के अनुपात से पदोन्नति नियमों में संशोधन करने के साथ प्रवक्ता पद्नाम को बहाल करने की मांग की गई है। इसके साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्त प्राध्यापकों को कॉलेज में पदोन्नति के अवसर दिए जाने और कामर्स प्राध्यापकों को नियमित किए जाने की अपील की गई। लेकिन उनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है।
 संघ ने सरकार और विभाग को 30 सितंबर तक अल्टीमेटम देते हुए मांगों को मनाने जाने की गुहार लगाई है। संघ के महासचिव चंद्रदेव ठाकुर ने बताया कि बार-बार आग्रह करने पर भी प्रवक्ताओं की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। शिक्षा निदेशक ने प्रवक्ताओं की मांगों की अनदेखी की है। साथ ही कोई भी प्रस्ताव सरकार को नहीं भेजा है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आदेशों को दरकिनार कर प्रवक्ताओं की मांग पर नकारात्मक टिप्पणी शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। इससे संघ को मजबूरन आंदोलन के रास्ते पर चलना पड़ रहा है। बैठक के दौरान प्रवक्ताओं से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. एसके शर्मा, मुनीश कमल, डॉ. सतीश राणा, डॉ. नरेंद्र शर्मा, डॉ. बाबूराम शर्मा, राजकुमार, डॉ. सुनील पाल, एमएन शर्मा, शिव प्रभाकर, डॉ. बीडी शर्मा, कैलाश कौशल, डॉ. रंजीत वर्मा, मनोज शर्मा, आभा चंदेल, आशा शर्मा, राजकुमार पराशर, कमल चौहान, कमल वर्मा, भूपेंद्र शर्मा और डॉ. नरेंद्र शर्मा समेत कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें