फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे से मिला महिला का शव, पति-बच्चा गायब

Thu, 13 Aug 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेरोवाल में पुलिस ने एक महिला का उसी के कमरे से सड़ी गली हालत में शव बरामद किया है। कमरा बंद था इस कारण लाश सड़ने की दुर्गंध फैलने पर मकान मालिक ने इसकी शिकायत नालागढ़ पुलिस को की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महिला एक उद्योग में काम करती थी और वह अपने बच्चे और पति के संग रहती थी, लेकिन कई दिनों से तीनों नहीं दिख रहे थे।
विज्ञापन


इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी कमल चंद ने बताया कि मकान मालिक के अनुसार महिला एक ब्लेड फैक्टरी में कार्य करती थी। उसका पति व एक बच्चा उसी के साथ रहते थे, लेकिन कुछ दिनों से वह दिखाई नहीं दे रहे थे। कमरे से सड़ने की दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच तक दरवाजा तोड़ कर महिला का शव बाहर निकाला।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है, लेकिन वह पूरी तरह से सड़ने के कारण नालागढ़ के चिकित्सक इसका पोस्टमार्टम नहीं कर पाए। अब पुलिस को इसका पोस्टमार्टम आईजीएमसी शिमला करना पड़ेगा। महिला का नाम सावित्री देवी (32) बताया जा रहा है।
विज्ञापन


एसपी जी शिवा ने कहा कि महिला का पति और बच्चा गायब है। दरवाजा अंदर से बंद था। इस कारण किसी पर शक भी नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। हत्या है या आत्महत्या पुलिस हर पहलू पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें