मंगलवार को बद्दी में 22 मरीजों के लिए लिए गए सैंपलसंवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत डेंगू के 6 नए मरीज पॉजीटिव आए हैं। बीबीएन में डेंगू के रोगियों की संख्या अब बढ़कर 16 हो गई है। बद्दी में मंगलवार को 22 मरीजों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बद्दी में 9 और नालागढ़ में 7 मरीज पॉजीटिव पाए जा चुके हैं।
बीएमओ नालागढ़ डाॅ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि बद्दी अस्पताल में किए गए 22 टेस्ट में से 6 नए मरीज डेंगू के डिटेक्ट हुए हैं और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें। बद्दी व नालागढ़ में नप की ओर से लगातार फॉगिंग करवाई जा रही है।