फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: मां चंडी देवी की पूजा और जागरण के साथ दो दिवसीय मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन स्कूली बच्चों ने दीं रंगारंग प्रस्तुतियांकबड्डी और वॉलीबाल के पहले राउंड के मुकाबले हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। उपतहसील कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत चंडी में मां चंडी देवी का दो दिवसीय मेले का शुभारंभ ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ। मेले का शुभारंभ दून विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। सबसे पहले मां चंडी देवी की पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद मां चंडी देवी और गुरु महाराज को झंडा चढ़ाया गया। तदोपरांत मेला ग्राउंड में स्कूली बच्चों के कार्यक्रम शुरू हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अध्यक्ष दलीप कुमार ने बताया कि इस बार मेले में 15 स्कूलों के लगभग 200 बच्चों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता के अध्यक्ष हिमांशु ने बताया कि जूनियर कबड्डी में इस बार 12 और वॉलीबाल में 10 टीमें भाग ले रही हैं। देररात को मां चंडी देवी का जागरण किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने माता की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठाकुर, एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार कुठाड़ सूरत सिंह, बीडीओ पट्टा कुलदीप, ग्राम पंचायत चंडी के प्रधान बलवंत ठाकुर, मंदिर समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन, रमेश, अमरचंद, राम प्रकाश, हरिदास, जयविंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें