फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का कत्ल, अशनला गांव से शव बरामद

Thu, 10 Mar 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
परवाणु में मह‌िला की हत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पिंजौर-मल्ला-भोजनगर मार्ग पर अशनला गांव के पास पीले रंगी की साड़ी में लिपटी महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे को कातिल ने चुनरी से ढककर बुरी तरह कुचलने की कोशिश की है ताकि कोई उसे पहचान नहीं पाए। सूचना मिलने पर एसपी सोलन और डीएसपी परवाणू घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम को भी सूचना दे दी थी। इसके बाद लाश को पुलिस अपने कब्जे में लेगी। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक परवाणू थाना के तहत पंचायत नेरी कलां के अशनला गांव में संदिग्ध हालत में एक महिला की लाश को कुछ राहगिरों ने देखा। आसपास कोई बस्ती नहीं है। यह रास्ता पिंजौर से भोजनगर और नाहन एक्सप्रेस हाइवे को जोड़ता है। 

सूचना मिलते ही एसपी सोलन अंजुम आरा और डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि परवाणू थाना के तहत अशनला गांव में एक महिला का शव मिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


महिला ने पीले रंग की साड़ी पहन रखी है और उसके चेहरे को चुनरी से बांधा है तथा उस पर खून के धब्बे हैं। प्रतीत हो रहा है कि उसके चेहरे को खराब करने की कोशिश की है। महिला की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। प्रथम दृष्टया में यह हत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है।

एक सप्ताह में तीसरा कत्ल- जिला सोलन में एक सप्ताह में यह तीसरा कत्ल है। पहला कत्ल बद्दी में एक कारोबारी का हुआ। इसकी लाश खेतों में मिली थी। पुलिस इस मामले में अंधेरे में तीर मार रही है। दूसरा कत्ल 7 मार्च को हुआ है। दो भाइयों के झगड़े में एक अधेड़ को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में कातिल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें