फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनड़ी खड्ड में खनन करते दो ट्रैक्टर पकड़े

Sun, 03 Apr 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने किशनपुरा पंचायत के चुनड़ी खड्ड में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर रंगे हाथ दबोचे। दोनों ट्रैक्टर संचालकों से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला। पुलिस को देखकर अक्सर खनन माफिया भाग जाते है। इसके चलते  सिविल ड्रेस में पुलिस जवान भेजे गए तथा उन्होंने इन दोनों ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन


डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि चुनड़ी खड्ड में अवैध खनन हो रहा है। जिस पर सादी वर्दी में पुलिस जवान खड्ड में गए और दोनों ट्रैक्टर को रंगे हाथ दबोच लिया। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों को 25-25 हजार रुपये जुर्माना किया है।

बद्दी पुलिस ने एक टिप्पर भी पकड़ा। टिप्पर चालक बिना एम फार्म के रेत बजरी बद्दी टोल बैरियर से पार करा रहा था। डीएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टिप्पर चालक को जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें