कालका-शिमला एनएच पर वाकनाघाट के समीप एक ट्रक और टिप्पर की टक्कर में दो लोग गंभीर घायल हो गए हैं। घटना शनिवार देर रात 1 बजे की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार कालका-शिमला एनएच पर वाकनाघाट के समीप सोलन से शिमला की ओर जा रहे टिप्पर की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। इसमें टिप्पर चालक अजय और साथ बैठे राजू को गंभीर चोटें आई हैं। उधर, एसएचओ कंडाघाट डीएस ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में टिप्पर चालक की लापरवाही सामने आई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।