टाइमटेबल को लेकर खेड़ा बस स्टैंड में दो निजी बसों के चालकों और परिचालकों के बीच विवाद हो गया। काफी देर तक चले इस विवाद में सवारियां परेशान रहीं। उधर शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
तेज नारायण शिकायत में कहा है कि वह करीब दो सालों से बतौर चालक नौकरी करता है। शाम छह बजे वह बस को परिचालक शुभम के साथ नालागढ़ बस स्टैंड से हरीपुर ले जा रहा था। करीब 6.10 बजे शाम जब वह अपनी बस को चलाता हुआ खेड़ा बस स्टैंड पहुंचा तो नालागढ़ की तरफ से बद्दी की ओर से प्राईवेट बस आई और उसकी बस के आगे तिरछी खड़ी कर दी। बस को चालक श्याम सिंह चला रहा था।
दूसरी बस के आरोपी चालक ने उसके बस परिचालक के साथ गाली गलौच करना शुरू कर दी। जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान यात्री भी काफी परेशान रहे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।