बद्दी (सोलन)। ट्रैफिक लाइट चौक पर शनिवार रात एक ट्रक नंबर एचपी 12सी-1700 अनियंत्रित होकर पलटने से चालक सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक कालका से नालागढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान रात के समय चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख पाया जिस कारण बद्दी ट्रैफिक लाइट चौक के पास पलटकर सफेदा के पेड़ से जा टकराया।
इस कारण ट्रक चालक गोविंद व एक अन्य सवार को हल्की चोटें आई। चालक को सीएचसी बद्दी में प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि दूसरा व्यक्ति घटना के बाद मौके से फरार हो गया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।