फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंबर खड्ड के पास ट्रैक्टर पलटा दो की मौत

Sat, 22 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
गंबर खड्ड में अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गंबर खड्ड में अवैध खनन में लगे एक ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार अन्य दो युवकों ने छलांग मारकर जान बचा ली लेकिन उन्हें चोटें लगी हैं।  हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दुर्घटना ने एक बार फिर पुलिस जिला बद्दी में हो रहे खनन की पोल खोलकर रख दी है। मामले में पुलिस ने भादसं की धारा 289, 337, 304ए के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध खनन को लेकर भी पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार देर रात के गंबर खड्ड से ट्रैक्टर नंबर एचपी 12ई-7186 में चालक रंजीत तीन अन्य मजदूरों के साथ बजरी उठा रहा था। इसी दौरान रात साढ़े नौ बजे के करीब जब ट्रैक्टर खड्ड से बजरी लेकर चलौणी गांव के पास पहुंचा तो ट्रॉली में आगे से हवा में झूल गई और बैक होते हुए करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस कारण ट्रैक्टर चालक रंजीत (42) पुत्र तेजराम गांव खेड़ा थाना नालागढ़ और मजदूर अरिवंद (18) पुत्र त्रिपाल सिंह, गांव कोडी बचैटा जिला संबल यूपी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यूपी के कोडी गांव के ही दो अन्य मजदूर बीनू यादव (18) और उमेश कुमार (25) को ट्रैक्टर से छलांग लगाते हुए चोटें आई हैं। शवों को रामशहर थाना पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भिजवा दिया है। एसपी बशेर सिंह चौहान ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है। अवैध खनन को लेकर भी जांच की जा रही है।

नहीं थम रहा अवैध खनन का सिलसिला
बीबीएन में प्राकृतिक संपदा का अवैध दोहन जारी है। अवैध खनन मामलों में पुलिस के अतिरिक्त कोई भी विभाग सक्रिय कार्रवाई नहीं कर रहा है। पुलिस की ओर से भी अवैध खनन पर जुर्माना राशि में पिछले तीन माह में 60 फीसदी से अधिक की कटौती हुई है। इससे भी क्षेत्र में अवैध खनन माफिया ओर अधिक सक्रिय हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें