फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

Thu, 14 Jan 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर चिकनी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। वह पीजीआई में उपचाराधीन है। बाइक चालक निचला नंगल का रहने वाला था। वह नालागढ़ स्कूल में जमा दो का छात्र था। घायल युवक बिहार निवासी है और वह भी नालागढ़ स्कूल में पढ़ता है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। यह हादसा बुधवार देर शाम हुआ।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के अनुसार निचला नंगल का परमजीत (19) और उसका सहपाठी बिहार निवासी रामेश्वर (18) बाइक पर सवार होकर अपने घर नंगल जा रहा थे। जैसे ही वह चिनकी पुल के समीप पहुंचे तो वहां सड़क किनारे खड़े एक टाटा 407 से बाइक टकरा गई। बाइक को परमजीत चला रहा था। परमजीत का सिर ट्रक से टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, रामेश्वर को जख्मी हालत में पहले नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
 
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक परमजीत की लापरवाही से हुआ है। बाइक चालक ने हेल्मेट भी नहीं पहना था। घायल युवक को पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें