ट्रक चालक ने अपने ट्रक मालिक व तीन अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में हमीरपुर के मक्कड़ गांव के ट्रक चालक संजय ने बताया कि वह एचपी 12 डी-2537 में चालक था।
वीरवार शाम को ट्रक मालिक कुलतार सिंह ने उसे हिसाब करने के लिए बुलाया। कुलतार सिंह ने कहा कि पांच हजार रुपये उसकी ओर निकल रहे हैं जिसे अभी उसे जमा करा दे। जिस पर उसने बाद में देने की बात कही। इस बात तीन चार लोगों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। उसने भागने की कोशिक की पर पकड़ कर उसके साथ मारपीट जिससे उसके टांग में चोट आई है।
एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने चालक का मेडिकल कराने के बाद धारा 341, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।