मायके वालों ने नहीं दी कोई तहरीर
दातागंज थाने के गांव काशी निवासी अनीता की शादी उसहैत के गांव बरीखेड़ा के पटे कश्यप से हुई थी। गुरुवार शाम अनीता का शव घर में पड़ा मिला। गांव के प्रधान रामवीर ने पुलिस को खबर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अनीता के मायके वालों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। एसओ कमलेश सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।