फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत्त पंजाब पुलिस के दो जवानों ने जमकर मचाई हुड़दंग

Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के दो जवानों ने नशे में धुत्त होकर नालागढ़ में हुड़दंग मचाया। दोनों नशे में इस कदर धुत्त थे कि उन्हें यह तक पता नहीं था कि वो हिमाचल में हैं या पंजाब में। यहां तक कि एक जवान ने तो अपनी पगड़ी और कमीज तक उतार दी और बीच सड़क में वाहनों को रोकने व पंजाबी गीत गाने लगा। इनके हंगामे को देख वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने इसकी सूचना दभोटा पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों जवानों को हिरासत में लिया और मेडिकल करवा हुड़दंग मचाने का मामला दर्ज कर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नालागढ़-भरतगढ़ मार्ग पर ढाणा के पास पंजाब पुलिस के दो जवान बीच सड़क में शराब के नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचा रहे थ। चलते वाहनों को रोक ऊंची आवाज में गाने गा रहे थे। यह दोनों जवान पंजाब के जिला रोपड़ में पुलिस लाइन में तैनात हैं। इनमें  एक हेड कांस्टेबल प्रकाश कुमार व दूसरा कांस्टेबल अशोक कुमार है। बताया जाता है कि प्रकाश कुमार पहले भी शराब पीकर हुड़दंग मचाने के मामले में चर्चा में रहा है। पुलिस ने इन दोनों को मामला दर्ज करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया है। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि ढाणा के उपप्रधान धर्मपाल की सूचना पर दोनों जवानों को हिरासत में ले लिया है। बाद में उन्हें निजी मुचलका पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें