फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठीं महिलाओं को जबरन उठा ले गई पुलिस  

Tue, 18 Apr 2017 10:31 PM IST
सोलन, बददी, ब्यूरो
विज्ञापन
नालागढ़ रामशहर मार्ग पर सिलणू पुल के पास शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाओं को पुलिस बल जबरन उठा ले गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नालागढ़ रामशहर मार्ग पर सिलणू पुल के पास शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाओं को पुलिस बल जबरन उठा ले गया। इनमें से कइयों को पुलिस थाने भी ले गई। पुलिस ने शराब की दुकान के आगे बैठी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं का कहना था कि जब तक यहां से ठेका नहीं हटाया जाता वह धरना जारी रखेंगी।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा, एसएचओ कमलचंद, ईटीओ नालागढ़ और पुलिस बल सहित महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहीं। शराब ठेके के विरोध में बैठी महिलाओं का कहना है कि उनका विरोध शांतिपूर्वक चल रहा था पुलिस ने उन्हें जबरन धक्का मुक्की करके वहां से उठाया और इस दौरान एक महिला की बाजू में चोट भी आई है।  वहीं पुलिस इस मामले में छह महिलाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया है।
 ठेके के विरोध में कई दिनों से महिलाएं धरना दे रही थीं।

इस दौरान कुछ दिनों के लिए ठेका बंद भी रहा लेकिन मंगलवार को शराब का ठेका खुलने से पहले महिलाओं ने दुकान के रास्ते में बैठकर फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने दोपहर को महिलाओं को समझाने का प्रयास किया कि यह प्रदर्शन शराब की दुकान के आगे न कर कहीं ओर करें। दुकान के आगे नियमानुसार प्रदर्शन सही नहीं है। लेकिन महिलाओं ने वहां से हटने से इंकार कर दिया और प्रदर्शन करती रहीं। महिलाओं का कहना था कि जब तक ठेका यहां से शिफ्ट नहीं किया जाता प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस प्रदर्शन पर बैठी दर्जन भर महिलाओं को गाड़ी में बिठाकर नालागढ़ थाने में लाया और कुछ महिलाओं को छोड़ दिया।  
विज्ञापन

 
पुलिस को करनी पड़ी कार्रवाई : डीएसपी 
डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि मंगलवार को शराब की दुकान के रास्ते में बैठी महिलाओं को वहां से हटाया गया और उन्हें थाने लाया। महिलाओं को समझाया गया कि अपना विरोध शराब की दुकान के आगे करने के बजाए कहीं ओर करें। लेकिन महिलाओं ने प्रदर्शन जारी रहा तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। एसडीएम नालागढ़ आशुतोष गर्ग ने बताया कि विरोध प्रदर्शन कर रहीं कई महिलाओं को छोड़ दिया है और शेष को भी जल्द ही छोड़ दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें