फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौत

Wed, 06 Jul 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
कालका-शिमला हाइवे पर परवाणू से लगभग 4 किलोमीटर दूर कश्यप ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कालका-शिमला हाइवे पर परवाणू से लगभग 4 किलोमीटर दूर कश्यप ढाबे के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 18 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक परवाणू में एक फैक्ट्री में बतौर कर्मचारी काम करता था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 8.45 पर परवाणू पुलिस को सूचना मिली की कश्यप ढाबे के पास एक युवक गाड़ी की चपेट में आ गया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। उसे ईएसआई अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान 18 वर्षीय कमलेश गुप्ता निवासी गांव सनपुरवा जिला गंधबा (झारखंड) रूप में की है। युवक परवाणू के सेक्टर-6 में स्थापित एक फैक्ट्री में कार्यरत था। बताया जा रहा है की मृतक दत्यार गांव में अपने भाई के साथ रहता था और बुधवार सुबह वह दत्यार गांव से परवाणू ड्यूटी करने आ रहा था। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें