फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

Mon, 01 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ में भाटिया गांव के समीप सनेड़ बस अड्डे के समीप एक साइकिल सवार की बाइक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार दो युवक जख्मी हो गए हैं। जख्मी हालत में दोनों को नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  मृतक व्यक्ति खरेती राम (45) अपने घर रोपड़ जा रहा था। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार देर सायं की है। पंजाब के रोपड़ निवासी खरेती राम अपने घर साइकिल पर जा रहा था। जैसे ही वह भाटिया पंचायत के सनेड़ बस स्टैंड पर पहुंचा तो नालागढ़ की ओर से तेज रफ्तार बाइक (डीएस75ए 7267) ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। साथ ही बाइक पर सवार विजय कुमार व विकास मिश्रा भी जख्मी हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लेकिन, तब तक साइकिल सवार मर चुका था। घायलों को नालागढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें