फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में युवक ने युवती को चाकू से गोदा

Fri, 10 Jun 2016 08:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बद्दी/नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
 शादी से इनकार करने का नतीजा नालागढ़ के कसंबोवाल में रहने वाली 19 वर्षीय युवती को अपनी जान देकर भुगतना पड़ा। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की धरपकड़ को समीपवर्ती क्षेत्रों पंजाब, हरियाणा और अंबाला के लिए तीन पुलिस टीमें रवाना कर दी हैं। नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रवासी युवती रूपा निवासी भागैन डाकखाना मंगोलपुर (बिजनौर) शुक्रवार सुबह रोज की तरह सहेलियों के साथ बागवानियां स्थित उद्योग में ड्यूटी के लिए सुबह 6.30 बजे घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर हांडाकोंडी जगह पर झाड़ियों में छिपे हत्या आरोपी रामखिलाड़ी उर्फ रामू निवासी मंगोलपुरा बिजनौर ने अचानक चाकू निकालकर रूपा के गले, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए। युवती की सहेलियां डर गईं और भागकर घर पहुंचीं। उन्होंने रूपा के परिजनों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसी प्रमोद और चमन मौके पर पहुंचे। दोनों ने उसे नालागढ़ अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अधिक खून बहने के कारण वह दम तोड़ चुकी थी।

उधर, एसपी बद्दी बिशेर सिंह चौहान ने बताया कि हत्या आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें कालका, चंडीगढ़ और अंबाला में भेजी हैं। पोस्टमार्टम करवाकर युवती का शव उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में एकतरफा प्यार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें