फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कंपनी ने कच्चा माल तो लिया, भुगतान नहीं किया

Mon, 18 Jan 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात राज्य के सूरत में स्थित विनस केमिकल कंपनी में पार्टनर विमल अरीवाल ने नालागढ़ की एक दवा कंपनी पर कच्चा माल लेने के बाद पेमेंट न देने का आरोप लगाया है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में विमल अरीवाल ने बताया कि उनकी कंपनी दवा फैक्टरी को कच्चा माल सप्लाई करती है। वह पिछले कई वर्षों से हिमाचल में फार्मास्युटिकल एक्ट के तहत दवा कंपनियों को माल सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने नालागढ़ की एक दवा कंपनी को भी कच्चा माल सप्लाई किया। जब भुगतान नहीं हुआ तो उन्होंने सप्लाई रोक दी। लेकिन, पिछले दो साल से उसकी लंबित बकाया राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। विमल ने बताया कि कंपनी के एमडी  दिलप्रीत सिंह ने उन्हें चेक दिए हैं। वह जुलाई 15 व जुलाई 16 के दिए हैं। जबकि उन्हें अभी तक पेमेंट की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कंपनी के प्रबंधकों ने माल तो ले लिया, लेकिन भुगतान करने पर बहानेबाजी करते रहे हैं। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर दवा कंपनी के संचालकों के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें