फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकांश के हत्यारोपियों का लुक आउट नोटिस जारी

Sat, 11 Feb 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो, सोलन/ चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांश सेन की हत्या के आरोपियों के विदेश भागने के डर से पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट को आरोपियों के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनको बाहर भागने के बारे में अलर्ट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


शनिवार को  शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सीएम वीरभद्र के भतीजे की मौत का कारण सिर और छाती पर गंभीर चोट लगना बताया गया है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।

हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते यूटी पुलिस ने शनिवार को चार डॉक्टरों का पैनल बनाकर शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाया। शुक्रवार देर रात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी चंडीगढ़ पहुंच गए थे। वह रात भर हिमाचल भवन में रुके और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिश्तेदारों के साथ सोलन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


पीजीआई में मीडिया से बात करते हुए अकांश के फुफेरे भाई और वीरभद्र के बेटे विक्रमादित्य ने कहा कि ऐसा लगता है कि अकांश पर गाड़ी चढ़ाने से पहले उसके  साथ मारपीट हुई थी। विक्रमादित्य ने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से उनकी बात हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक के सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं।

वहीं पुलिस हादसे केतीन दिन बाद भी दोनों आरोपियों हरमेहताब सिंह उर्फ फरीद और बलराज सिंह रंधावा का सुराग नहीं लगा पाई है। शनिवार को डीआईजी आलोक कुमार और एसएसपी ईश सिंगल ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी सेंट्रल राम गोपाल की अगुवाई में एसआईटी बना दी गई है। पुलिस विभाग ने करीब पांच पुलिस की टीमें बनाकर पंजाब, हरियाणा और अन्य जगहों पर छापामारी करने के लिए भेज दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें