फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमला कर दंपति समेत तीन को किया जख्मी

Wed, 20 Jan 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
दभोटा चौकी के तहत ढांग निहली गांव में पांच लोगों ने बंदूक व धारदार हथियार लेकर एक व्यक्ति के घर में घुसे और वहां पर एक दंपति व उसके बेटे के साथ मारपीट की। इससे तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे नालागढ़ चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यह घटना मंगलवार देर शाम की है। ढांग निहली गाव में राम आसरा अपनी पत्नी सोमा, बेटा कर्मजीत व बेटी के साथ घर पर थे। इस दौरान गांव के दयाल सिंह के तीन बेटे, एक दोहता व एक अन्य युवक गाली गलौच करने लगे। इन युवकों ने हाथ में डंडे, तलवारे, घंडासी व बंदूक उठाई हुई थी। इन लोगों ने आते ही रामआसरा, पत्नी सोमा व बेटा कर्मजीत के साथ मारपीट की। इससे रामआसरा, सोमा व कर्मजीत को चोटें आई हैं। कर्मजीत को नालागढ़ चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया। सोमा देवी ने पुलिस को बताया कि 15 दिन पहले भी खेत में पानी दे रहे थे, तो इन लोगों ने उनके बेटों के साथ झगड़ा किया था। इन लोगों ने दोबारा घर मे घुसकर उनके साथ मारपीट की। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक नालागढ़ चिकित्सालय में उपचाराधीन है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें