फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक के घर से दिनदहाड़े आभूषण अौर नकदी चोरी

Fri, 24 Feb 2017 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अर्की (सोलन)
विज्ञापन
अर्की में शिक्षक के मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वार्ड नंबर तीन में शातिरों ने एक शिक्षक के मकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देकर नगदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। दंपति शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


शातिरों ने ताला खोलकर बड़े आराम से चोरी की वारदात को अंजाम दिया और घर के अंदर खुला ताला छोड़ गए। दोपहर के समय जब पत्नी घर पहुंची तो मकान का ताला गायब मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार राकेश राजपूत निवासी वार्ड नंबर तीन अर्की ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि वह दानोघाट स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं तथा उसकी पत्नी भी राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में प्राध्यापक हैं। सुबह वह दोनों अपनी ड्यूटी पर चले गए। दोपहर को जब उसकी पत्नी घर आई तो घर का ताला खुला पाया।
विज्ञापन


ताला घर में बिस्तर पर रखा हुआ था। नजर जब अलमारी पर गई तो उसे खुला पाया और जांच शुरू की तो अलमारी में रखे गहने और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरों ने उसके घर से सोने की बाली की एक जोड़ी, सोने का एक झुमका, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का चाक तथा 6 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए हैं। डीएसपी दाड़लाघाट नरवीर राठौर ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें