फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस टकराई, चार घायल, 30 बाल-बाल बचे

Sun, 09 Apr 2017 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू-सोलन एनएच पर मनसार गांव के पास एचआरटीसी की बस पहाड़ी से टकरा गई। इसमें बस में सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। दुर्घटना में बस में सवार अन्य 30 लोग बाल-बाल बचे। यह बस हरिद्वार से करसोग के लिए जा रही थी जिसमें 35 लोग सवार थे। हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे का है।
विज्ञापन


दुर्घटना का प्राथमिक कारण कारण बस में तकनीकी खराबी बताई जा रही है। घायलों को एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। घायलों में मनोज कुमार निवासी यूपी, महमूद शाहिद निवासी लक्कड़ बाजार शिमला, महमूद निवासी शिमला, दिनेश निवासी यूपी और नेपाल के प्रकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालका-सोलन एनएच पर मनसार गांव के पास हरिद्वार से करसोग जा रही एचआरटीसी की बस करीब साढ़े चार बजे तकनीकी खराबी के कारण पहाड़ी से जा टकराई। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। इसकी पुष्टि एसपी अंजुम आरा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें