फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के आभूषणों और नकदी ले उड़े चोर

Wed, 08 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,सोलन।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
रबौण क्षेत्र के कैलाश नगर में चोरों ने एक ट्रांसपोर्टर के किराए के मकान के ताले तोड़ लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त पूरा परिवार शिमला एक रिश्तेदार की मृत्यु पर शोक जताने गया था। मकान ट्रांसपोर्टर ने भतीजे के हवाले छोड़ा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा करके साक्ष्य जुटाए हैं और मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन


प्रभावितों के मुताबिक तीन लाख से अधिक के आभूषण और 70 हजार नकदी की चोरी हुई है। उधर, सोलन में एक के बाद एक चोरी की वारदातों से लोगों में भय का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक शिकायत में प्रभावित विनय ठाकुर ने कहा है वह पांच साल से रबौण में किराए के मका में रह रहे हैं। वह घर के सदस्यों के साथ शिमला में अपने किसी रिश्तेदार की मृत्यु पर उसके घर शोक जताने गए थे। घर में सिर्फ उनका भतीजा मौजूद था। जो शाम को पड़ोस में ही अपने दोस्त के घर खाना खाने चला गया। जब रात 11:30 बजे वह वापस घर आया तो घर का ताला टूटा पाया। इसकी जानकारी उसने फोन पर अपने मामा को दी। मामा ने तुरंत सपरूण चौकी में फोन कर चोरी की घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर घर का निरीक्षण किया। चोरी घटना की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्टर परिवार समेत रात 1:30 बजे वापस सोलन लौट आए।
विज्ञापन


सोलन में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले सोलन में फाइनांस कारोबारी पिता-पुत्र को गन प्वाइंट पर किडनैप करने का मामला सामने आया था। वहीं, सुबाथू में आईएसआईएस के पोस्टर, नारे और बाद में सोलन शहर में तीन दुकानों में चोरी की वारदातों के बाद भय का माहौल बना हुआ है।  ट्रांसपोर्ट ने बताया कि वह रबौण में रोमधारी निवास कैलाश नगर में पिछले पांच सालों से किराए के मकान में रह रहे हैं। उनके परीवार में उनकी पत्नी के अलावा उनका पुत्र और भतीजा रहता है। भतीजा उनके साथ उनके कारोबार में हाथ बंटाता है। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना वाले दिन भी जब वह अपने परिवार समेत शिमला गए थे तो चोरी का पता सबसे पहले उनके भतीजे को ही लगा। कारोबारी ने बताया कि घर से ज्वेलरी और नकदी के साथ-साथ एटीएम कार्ड और अन्य कई जरूरी बैंक के कागज भी गायब हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें