फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान समेत कई लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज 

Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्रबाद।
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file
विज्ञापन
आधी रात के बाद भी बिक रही थी शराब, उड़नदस्ता प्रभारी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र में एक धार्मिक स्थान के पास बिना अनुमति डांस पार्टी कराने के मामले में गांव वेलहरी के प्रधान समेत कई लोगों के खिलाफ धारा 144 और आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं रात एक बजे शराब की बिक्री करने पर पुलिस ने सेल्समैन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
एसओ आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि गोला विधानसभा के उड़नदस्ता प्रभारी यशवंत सिंह को छह फरवरी को सूचना मिली की वेलहरी में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर आधी रात के बाद भी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी ने एक व्यक्ति को दुकान पर भेजा और उससे शराब खरीद कर मंगवाई। सेल्समैन के शराब देते ही टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शराब की दुकान के सामने स्थित एक धार्मिक स्थान पर डांस पार्टी चल रही थी। जब प्रभारी ने आयोजक ग्राम प्रधान विपिन से अनुमति मांगी तो वह नहीं दिखा सके। एसओ ने बताया कि उड़नदस्ता प्रभारी की ओर से सेल्समैन के खिलाफ आचार संहिता और प्रधान विपिन और अन्य के खिलाफ आचार संहिता और धारा 144 के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। 
विज्ञापन


बिना अनुमति सभा करने करने पर भाजपा प्रत्याशी पर रिपोर्ट
सिंगाही। गांव मोतीपुर में बिना अनुमति सभा करने के मामले में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार वर्मा समेत दो लोगों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर निवासी नत्थू वर्मा के यहां मंगलवार रात एक बैठक होनी थी। आरोप है कि बैठक की अनुमति नहीं ली गई थी। भाजपा प्रत्याशी अपने दल बल के साथ मोतीपुर पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद करीब चार दर्जन से अधिक लोगों को हार्न माइक आदि लगाकर संबोधित कर ही रहे थे। इसी बीच किसी ने सिंगाही थाने में बिना परमीशन बैठक करने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दरोगा ने बैठक नहीं करने दी। साथ ही दरोगा सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी रामकुमार वर्मा और गृहस्वामी नत्थूवर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें