झाड़माजरी के अलंबिक चौक पर एक ट्रक की चेपट में आने चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची सड़क किनारे जा रही थी कि तेज रफ्तारी ट्रक चालक ने बच्ची को चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सायं करीब चार बजे की है। उत्तर प्रदेश के बिलसी गांव का विनोद कुमार कुंजाहल मोड़ पर चाय का खोखा चलाता है। उसकी चार वर्षीय बच्ची वहीं साथ लगती दुकान से मूंगफली लेकर वापस अपने खोखे के पास आ रही थी एक ट्रक एचपी -129199 ने उसके ऊपर से ट्रक घुमा दिया।
सिर के ऊपर से टायर जाने से उसका सिर कुचल गया। विनोद कुमार अपने छह वर्षीय बच्ची को अपनी आंखों के सामने ट्रक के नीचे आते देखता रह गया। घटना के बाद दर्जनों लोग वहां पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने ट्रक को सीज करने के बाद चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी बिशेर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रविवार को नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 व 304 ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।