फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में चार सड़क हादसों में एक की मौत, तीन घायल

Wed, 14 Dec 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
बद्दी पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक सुधार के दावों के बाद भी बीबीएन में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बद्दी पुलिस प्रशासन के ट्रैफिक सुधार के दावों के बाद भी बीबीएन में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। बीबीएन में सोमवार और मंगलवार को चार सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए। सड़क हादसों में घायल चार लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया है। इस दौरान सूरज बहादुर निवासी पंजाब की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।  
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार बरोटीवाला थाना के तहत भुरावाला में बाइक नंबर एचपी 12 एफ 6194 सवार दंपति सूरज बहादुर (23) पुत्र कमल बहादुर निवासी इकबाल नगर तहसील मंडी गोविंदगढ़ पंजाब और पत्नी उर्मिला (21) को सोमवार की शाम चार बजे एक ट्रक नंबर एचपी 33 बी 7277 ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर घायल दंपति को सीएचसी बद्दी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। पीजीआई में उपचार के दौरान सूरज बहादुर की मौत हो गई जबकि उर्मिला की हालत भी गंभीर बनी हुई है। ट्रक चालक अजय कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

पुलिस थाना बद्दी के तहत दो सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। सोमवार रात को गैस प्लांट के पास बाइक नंबर एचपी 28-8670 के चालक संजीव कुमार (38) रतन चंद को अज्ञात कार ने रात 10.15 बजे टक्कर मार दी। टक्कर के कारण संजीव की टांग फ्रेक्चर हुई है। संजीव को सीएचसी बद्दी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। एक अन्य हादसे में कार नंबर एचआर 49 सी 9000 ने बाइक नंबर एचपी 12 ई 3364 को टक्कर मार दी। कैलाश विहार बददी में मंगलवार सुबह 6.05 बजे हुए हादसे में बाइक चालक जितेंद्र कुमार (28) की दोनों टांगे फ्रेक्चर हो गईं।
विज्ञापन

 
बाइक पर सवार शिव कुमार (46) को हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायल जितेंद्र कुमार को सीएचसी बद्दी में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। थाना नालागढ़ के तहत मझोली गांव में एक ट्रक नंबर एचपी 12 डी 7945 ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इसके कारण बाइक के साथ खड़े 12 साल का बच्चा भी इसकी चपेट में आ गया।

ट्रक चालक द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। हादसे में घायल बच्चे को नालागढ़ अस्पताल में दाखिल करवाया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक हरदीप सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला दर्ज करते हुए उसे हिरासत में लिया है। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि तीनों थाना क्षेत्रों में पुलिस सड़क हादसों में मामला दर्जकर जांच कर रही है। पुलिस बीबीएन की सड़क व्यवस्था को सुधारने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें