फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकामेश्वर मंदिर में युवक ने लगा दी आग

Tue, 14 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/नेरचौक (मंडी)।
विज्ञापन
डेमो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बल्ह के ग्राम देवता सत देव बालाकामेश्वर के रियासतकालीन मंदिर नेर धड़वाहन में मंगलवार देर शाम एक युवक ने आग लगा दी। आग से रजाइयां और जोगणी स्थल पर रखी चुनियां जलकर राख हो गईं। घटना के वक्त मंदिर परिसर में बच्चे खेल रहे थे। बच्चों की बुद्धिमता और सूझबूझ से आग पर काबू पाया जा सका। इससे मंदिर की लाखों रुपये की संपत्ति जलने से बच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम साढ़े छह बजे के करीब सत देव बालाकामेश्वर मंदिर नेर धड़वाहन में बच्चे खेल रहे थे। बच्चों ने जोगणी स्थल पर चुनियों को जलते हुए देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने सत देव बालाकामेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ठाकुर को सूचना दी। कुछ देर में दर्जनों लोग और देवता के देवलु मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने आग पर काबू पा लिया। बल्ह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। मामले की छानबीन कर रहे इंस्पेक्टर विजय ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी के परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान धर्मसिंह ठाकुर ने कहा कि यदि बच्चे मंदिर परिसर में नहीं खेल रहे होते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।  उधर, एसएचओ बल्ह थाना संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी का हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें