फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट परिसर से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ कोर्ट परिसर से पुलिस को गच्चा देकर भागे डकैती और हत्या के आरोपी सुनील कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नालागढ़ कोर्ट से भागकर 55 किलोमीटर दूर नालागढ़-स्वारघाट एनएच पर नौणी-छड़ोल गांव के एक ढाबे तक जा पहुंचा था। लेकिन यहां से वह आगे भाग पाता इससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


 आरोपी पुलिस की स्वारघाट में लगाई नाकेबंदी को भी चकमा देने में कामयाब रहा। सुनील नालागढ़ से फरार होने के बाद लिफ्ट लेकर यहां तक पहुंचा। आरोपी इस क्षेत्र में अपने किसी संबंधी के घर पर जाकर छिपने की फिराक में था। आरोपी को नालागढ़ पुलिस थाना में रखा गया है। साथ ही आरोपी पर हिरासत से भागने को लेकर धारा 224 के तहत नया मामला भी दर्ज किया गया है।
 
डीएसपी नालागढ़ डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि आरोपी को बिलासपुर जिला के नौणी शडोल गांव के एक ढाबे से पकड़ा गया है।
नालागढ़ कोर्ट परिसर से भागे हत्या के आरोपी सुनील ने पुलिस को बुधवार दोपहर चार बजे से लेकर वीरवार सुबह पांच बजे तक छकाए रखा। आरोपी ने इस दौरान नालागढ़ से लेकर नौणी-शडोल तक 55 किलोमीटर के सफर को लिफ्ट लेकर ही तय किया। इस दौरान वह स्वारघाट में पुलिस के पास फोटो न होने का का फायदा उठाकर बचता रहा। आरोपी इन 13 घंटों तक आजाद घूमता रहा। हालांकि इस दौरान इस शातिर ने किसी तरह की आपराधिक घटना को अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन

 
कांस्टेबल की आंखों में फेंका था पाउडर   
कांस्टेबल की आंख में किसी तरह के पाउडर का प्रयोग कर भागा था। आरोपी नालागढ़ कोर्ट में बुधवार को जिला सोलन कारागार से विभिन्न मामलों में कुल सात आरोपियों को पेश किया था। पकड़े गए हत्या आरोपी सुनील ने कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलते हुए पाउडर कांस्टेबल की आंखों पर फेंक दिया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें