थाना नालागढ़ के तहत ठाकुरद्वारा मंदिर के पास दो गुटों में झगड़ा हो गया। इसमें दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। लातों मुक्कों से हुई मारपीट के बाद पुलिस ने क्रास मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर चार निवासी संदीप ने बताया कि वह ठाकुरद्वारा मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर नौ के हंसराज और कमलेश ने उसके साथ गाली गलोच शुरू कर दी।
एतराज जताया तो मारपीट उतर पर आए। इस मारपीट के दौरान उसके साथी आकाश नागपाल को चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरी ओर कमलेश और हंसराज ने पुलिस को बताया कि जंगल से गाय चराने के बाद वह वापस घर की ओर से आ रहे थे।
रास्ते में संदीप और आकाश ने उनके साथ गाली गलौच की फिर मारपीट। इससे कमलेश को सिर और शरीर में चोटें आई हैं। इसे नालागढ़ अस्पताल में भर्ती करवाया है। एसपी बिशेर सिंह ने बताया कि दोनों ओर से क्रास मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया है।