फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक शहर बद्दी में बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

Thu, 23 Jun 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर बीबीएन की महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। क्षेत्र में क्राइम की वारदातें अधिक होने पर बद्दी को प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त पुलिस जिला बना रखा है। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
औद्योगिक शहर बीबीएन की महिलाएं घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। क्षेत्र में क्राइम की वारदातें अधिक होने पर बद्दी को प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त पुलिस जिला बना रखा है। महिलाओं के साथ हत्या, रेप, लूट और छेड़खानी की कई हिंसक घटनाएं क्षेत्र में हो चुकी हैं। पुलिस में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2015 में महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाओं के मुकाबले इस साल के छह माह में ही बराबरी पर पहुंचने जा रहे हैं। यहां तीन सौ जवानों के हवाले पांच लाख लोगों की सुरक्षा का जिमा है। लिहाजा अपराधों पर लगाम लगाने में कहीं न कहीं पुलिस की कमी भी आड़े आ रही है। डेढ़ साल में अकेले महिलाओं के साथ करीब 84 आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

  साल 2016 के जून माह की बात की जाए तो नालागढ़ और रामशहर पुलिस थाना के अधीन महिलाओं के साथ अपराध के तीन संगीन मामले सामने आए हैं। तीनों ही मामलों में अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें रामशहर पुलिस थाना के अधीन गुंगी-बहरी महिला के साथ उसके घर के भीतर रेप जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना भी शामिल है। किशनपुरा के पास एक प्रवासी युवती को बीच सड़क पर एकतरफा प्यार में युवक ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। एक अन्य मामले में चुहूवाल में महिला अध्यापक को भी उसके मायके के पास बंदूक की नोक से लूट लिया। इन ताजा तरीन मामलों ने बीबीएन में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

महिलाओं के साथ हुई आपराधिक घटनाएं
अपराध की श्रेणी     वर्ष 2015   वर्ष 2016
रेप                       7        5
किडनेपिंग (भगाना)     12        5
छेड़खानी               19        9
मर्डर                     0        1
चेन स्नैचिंग             2        1
एसिड अटैक           1        0
आत्महत्या             2         0
घरेलू हिंसा            15        4

पुलिस गंभीरता से कर रही जांच
एसपी बद्दी बशेर सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को ओर बेहतर बनाने की दिशा में बददी के किशनपुरा में महिला पुलिस थाना खोलने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों और आबादी को देखते हुए सरकार के सामने पुलिस की संख्या को बढ़ाने की दिशा में भी डिमांड दी है। महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को पुलिस गंभीरता के साथ जांच करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें