फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने गांजे से भरा ट्रक पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Thu, 23 Jun 2016 05:57 PM IST
अमर उजाला, ब्यूराो
विज्ञापन
नशे में जिंदगी बर्बाद करती यूवा पीढ़ी - फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहर थाना क्षेत्र के तहत हथीन गेट चौकी पुलिस ने बुधवार अल सुबह गांजे से भरा एक ट्रक काबू किया।  पुलिस को ट्रक से 471 किलो गांजा मिला है। ये गांजा ट्रक में अलग से केबिन बनाकर उसमें कट्टों में भरकर ले जाया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने ट्रक कोरोककर तलाशी ली तो उसमें से गांजे के कई कट्टे बरामद हुए। 
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कट्टों को तुलवाया तो गांजे का वजन 471 मिला। बरामद गांजे की बाजार में  कीमत तीस लाख से अधिक बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है गांजे की खेप को आंध्र प्रदेश से लाया जा रहा था तथा इसे फरीदाबाद में खपाया जाना था। 

एसपी राजेश दुग्गल के अनुसार बुधवार की सुबह हथीन गेट चौकी प्रभारी एएसआई अजीत सिंह रात्रि गश्त पर थे। सुबह करीब चार बजे उन्हें मुखबिर ने सूचना दी की एक बंद बॉडी का ट्रक अलीगढ़ की तरफ से आकर फरीदाबाद की तरफ जाएगा, जिसमें भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ है। 
विज्ञापन


अलीगढ़ रोड़ के सामने हाईवे पर बने कट को बंद किया हुआ है, जिसके चलते ट्रक चालक ट्रक को किठवाड़ी चौक से आगरा चौक लेकर आया और वहां से पुराना जीटी रोड़ के रास्ते फरीदाबाद ले जाने लगा। अजीत सिंह अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल मोड़(न्यू सोहना मोड) पर तैनात थे। पुलिस ने ट्रक को देखते ही रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को रोक लिया। 

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तलाशी ली तो ट्रक के केबिन के साथ एक अलग से केबिन बना हुआ था, जिसमें कट्टों में पैक करके गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर गांजे को खाली कर वजन कराया तो गांजे का वजन 471 किलो ग्राम पाया गया। 

कोट
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। मौके से ट्रक के चालक श्रीकिशन निवासी गांव बख्शीपुर, जिला एटा, यूपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज एएसआई अजीत सिंह की तहरीर पर शहर थाने में ट्रक के मालिक रामनगर (फरीदाबाद) निवासी किशनचंद व चालक श्रीकिशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की उम्मीद है, जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-राजेश दुग्गल, एसपी, पलवल। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें