फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में सड़क हादसा, कॉलेज छात्र की मौत

Mon, 16 Nov 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटलानाला के पास ओवरटेक करते हुए एक 19 वर्षीय युवक बाइक समेत अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे सवार को हलकी चोटें आई है। युवक सोलन कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके सगे संबंधी कोटलानाला के समीप दुकान लगाते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसा बाइक सवार युवक की लापरवाही से बताया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादस दोपहर बाद हुआ। सोलन के कोटलानाला से बाइक पर दो युवक सोलन की ओर आ रहे थे। युवक तेज रफ्तार में था जिस कारण ट्रक को ओवरटेक करते हुए बाइक पर नियंत्रण न रख सका और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि युवक की शिनाख्त अमन अधिकारी पुत्र अशोक अधिकारी निवासी कांती नाला, जिला 24 परगना वेस्ट बंगाल के रूप में हुई है। वर्तमान में वह कोटलानाला में रह रहा था। उन्होंने बताया कि ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें