फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बिच्छू ने काटा, मौत

Tue, 07 Jun 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जखेड़ा में बिच्छू के डंक से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद युवक ने दम तोड़ा। इसको लेकर अस्पताल परिसर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने शव का ऊना अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जबकि कुछ देर बाद मामला शांत हुआ और परिजन पोस्टमार्टम को तैयार हुए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान हनीश पुत्र रमेश चंद निवासी जखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे  में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजमिस्त्री का काम करने वाले जखेड़ा निवासी हनीश को मंगलवार सुबह काम के दौरान अचानक बिच्छू ने काट लिया। बिच्छू के डंक से युवक की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने पीड़ित को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान पीड़ित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 
परिजनों के गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप
बिच्छू के डंसने से युवक की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। मृतक के भाई मनीष ने कहा कि वह अपने भाई को बिच्छू के काटने के तुरंत बाद अस्पताल में लाया। मनीष ने आरोप लगाया कि अस्पताल में तैनात एक चिकित्सक ने उसके भाई को गलत इंजेक्शन दिया है। इससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


मामले की होगी जांच: डॉ. दड़ोच
उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि मामला उनके ध्यान में आया है। मामले को लेकर जांच की जाएगी। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें