फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसों के लेनदेन में चाकू से हमला

Tue, 29 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
विज्ञापन
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चाकू से वार कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पुलिस थाना बरोटीवाला के तहत एक व्यक्ति ने शराब के नशे में चाकू से वार कर एक युवक को लहूलुहान कर दिया। मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोपी अमित कुमार पुत्र प्रभु दयाल गांव नारा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रविंद्र कुमार पुत्र केशा राम गांव गुरदासपुर को उसकी मां तथा भाभी के सामने ही चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपी ने हमला करने का प्रयास किया तथा बाद में मौके से भाग निकला। चाकू के हमले से युवक के पेट और बाजूओं में गहरे घाव हैं।

 रविंद्र को स्थानीय लोगों ने पहले बरोटीवाला थाना पहुंचाया। इसके बाद पुलिस की मदद से बददी के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। रविंद्र की शिकायत पर पुलिस ने धारा 341, 323, 324 व 504 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पैसों के लेन-देन का मामला है। शाम को जब रविंद्र अपनी मां और भाभी के साथ बाजार में सामान लेने के लिए आया तो राशन डिपो के साथ ठेके पर शराब पी रहे अमित अचानक उसके सामने आ गया। इस दौरान दोनों में बहस और मारपीट हो गई। इसके बाद अमित ने रविंद्र पर चाकू से हमला कर दिया। एसपी बशेर सिंह ने कहा कि बरोटीवाला थाना में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें