पुलिस ने सुबाथू के गंबरपुल के पास एक निजी घर से सरकारी सीमेंट के करीब 43 बैग बरामद किए हैं।
- फोटो : demo pic
पुलिस ने सुबाथू के गंबरपुल के पास एक निजी घर से सरकारी सीमेंट के करीब 43 बैग बरामद किए हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की गंबर पुल के पास जय सिंह गांव कुंडलु डाकघर हरिपुर के घर में सरकारी लेबल के सीमेंट बैग पड़े हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर मौके पर पहुंचकर घर में की तलाशी ली। इस दौरान घर की सिड़ियों के नीचे सरकारी लेबल लगी सीमेंट की खेप मिली।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं मौके से बरामद सीमेंट के 43 बैगों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक संबंधित व्यक्ति से जब सीमेंट के दस्तावेज मांगे तो वह मौके पर उसे मुहैया नहीं करवा पाया। पुलिस ने सीमेंट के बैगों को कब्जे में लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। हालांकि अभी पुलिस ने संबंधित व्यक्ति का ब्यान नहीं लिया है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह सीमेंट कहां से आया।
सरकारी सीमेंट एक व्यक्ति के निजी घर में किस लिए रखा तथा इसके पीछे क्या मकसद था। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि असल में सीमेंट किस काम के लिए खरीदा था। लिहाजा पुलिस इन तमाम पहलुओं की जांच कर रही है जिसके पास ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। एक निजी घर में 43 बैग सीमेंट के पकड़े जाने से हर कोई हैरत में है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। धर्मपुर थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।