फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 12 Sep 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन समेत जिला सोलन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार देर रात  नालागढ़ से दभोटा की तरफ जा रही एक ऑल्टो कार एक कैंटर से जा टकराई। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में सवार दो अन्य को गंभीर चोटें पहुंची हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

   पुलिस के मुताबिक थाना नालागढ़ की दभौटा चौकी के अधीन रविवार रात एक कार कैंटर के साथ सामने से टकरा गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चालक कुलबीर सिंह (30)  मदन गांव दभोटा के रूप में हुई। दो अन्य गंभीर घायलों में दभोटा गांव के ही अमन और जगबीर शामिल हैं। आल्टो कार नंबर एचपी 12एफ-3933 में तीनों दोस्त अपने एक अन्य साथी को अंबाला छोड़कर वापस घर आ रहे थे। इसी दौरान नालागढ़ से दभोटा जाते हुए नसराली के पास कार और कैंटर नंबर पीबी 07-एएफ 4161 में जोरदार टक्कर हो गई। एसपी बशेर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंध में धारा 304 व 279 के तहत मामला दर्जकर जांच की जा रही है। हादसे में चालक की मौत हुई है, दो गंभीर घायल पीजीआई रेफर किए हैं। शव का नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

ओवर स्पीड से हो रहे हादसे
पुलिस के मुताबिक अधिकतर हादसे ओवर स्पीड के कारण हो रहे हैं। रविवार देररात हुए हादसे में टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इससे पहले शनिवार को बाइक सवार भी बिना हेलमेट पहले सामने से आर रहे टैंपों से जा टकराया था। यह हादसा भी तेज रफ्तारी के कारण हुए था। लेकिन बद्दी और नालागढ़ पुलिस शायद ओवर स्पीड और बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों पर खासी मेहरबान है। यदि सख्ती हो तो कम से दोपहिया वाहन चालक तो हेलमेट पहनेंगे।
विज्ञापन


नहीं थम रहे हादसे
जिला सोलन में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। कहीं चालक की लापरवाही तो कहीं सामने वाले की कोताही कई जिंदगियां लील चुकी हैं। शुक्रवार से रविवार तक हादसों में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 12  लोग जख्मी हुए हैं। सभी मामलों में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ी हैं। बद्दी में बिना हेलमेट बाइक चला रहे युवक की हैंड इंजरी से मौत का जख्म अभी भरा नहीं था कि दभोटा में एक हादसा और हो गया। हालांकि पुलिस चालान काटकर रही है। लेकिन बाइक और वाहन चालकों की कोताही के कारण हादसों का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें