फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में मानसिक रोगी ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन) मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर शनिवार देर रात अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुबाथू रोड पर स्थित दांवला गांव के समीप एक 47 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार निवासी खनेटी, डाकघर बटारी, तहसील कोटगढ़, जिला शिमला मानसिक रूप से परेशान था। शनिवार को परिजन सुरेश का इलाज करवाने के लिए धर्मपुर स्थित निजी अस्पताल में आए थे। लेकिन रात के समय सुरेश अपने परिवार से अलग हो गया। परिजनों ने उसे हर जगह ढूंढा, लेकिन सुरेश नहीं मिला। मृतक सुरेश रात के समय सुबाथू रोड पर स्थित दांवला गांव की ओर निकल गया और रास्ते में उसे लोहे की तार मिली, जिसे उसने अपने गले में बांध लिया और खाई में कूद गया। इस कारण उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह ही दांवला गांव के नजदीक ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें