फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरान खड्ड में युवक से पकड़ी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के चरान खड्ड के नजदीक राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल क्राइम यूनिट धर्मशाला की टीम ने नाके में वाहनों की तलाशी के दौरान जोगेंद्रनगर के ढेलु निवासी युवक से 553 ग्राम चरस बरामद की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मदन लाल की अगुवाई में नारकोटिक्स यूनिट की टीम ने विधानसभा चुनावों के चलते मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए रविवार सुबह चरान खड्ड के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गाड़ियों की तलाशी के दौरान धर्मशाला की ओर जा रहे जोगिंद्रनगर तहसील के ढेलु निवासी राजेश कुमार उर्फ राजू (35) के कब्जे से 553 ग्राम चरस बरामद की। टीम ने आरोपी राजेश कुमार को हिरासत में लेकर मामला सीआईडी थाना भराड़ी, जिला शिमला को भेज दिया है। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल क्राइम यूनिट धर्मशाला के पुलिस उपाधीक्षक प्रेम सिंह ने कहा कि नशीले पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें